बंद करे

जिला राजस्व अधिकारी

जिला राजस्व अधिकारी का कार्य जिले में कार्यरत तहसीलदार, नायब तहसीलदारों और सब रजिस्ट्रार के काम की निगरानी के लिए उपायुक्त की सहायता करना है। उचित देखरेख हेतु तथा राजस्व अधिकारियों के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई शाखाएँ – सदर कानूनगो शाखा, बाढ़ राहत शाखा, जिला राजस्व लेखा शाखा, प्रधान पंजीकरण शाखा और वर्नाक्यूलर रिकॉर्ड रूम हैं, जो जिला राजस्व अधिकारी के अधीन काम करती हैं। इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी चरखी दादरी को भूमि अधिग्रहण का कार्य सौंपा गया है। उपायुक्त कार्यालय चरखी दादरी की प्रत्येक शाखा की गतिविधियाँ और उपलब्धि जोकि जिला राजस्व अधिकारी, चरखी दादरी के नियंत्रण में निम्नानुसार कार्य करती हैं: –

सदर कानूनगो शाखा

इस शाखा का मुख्य कार्य भूमि से सम्बन्धित उसके स्वामित्व और खेती का रिकॉर्ड अद्यतन करके रखना है। इस उद्देश्य के लिए, लैंड रिकॉर्ड का एक रिकॉर्ड रूम तत्कालीन जिला भिवानी में है, जहां पूरे जिले की जमाबन्दी रखी जाती हैं। इसके अलावा, चकबन्दी स्टॉफ द्वारा चकबन्दी के समय तैयार की गयी मसाविया भी इस रिकॉर्ड रूम में रखी जाती हैं। सरकार के निर्देशानुसार इस जिले के समस्त राजस्व गांवों की सभी जमाबन्दिया कम्प्यूटरीकृत की जा रही है। चूंकि यह शाखा कृषको / किसानों के रिकॉर्ड से जोकि फील्ड स्टाफ पटवारियों, कानूनगो, नायब तहसीलदारों और तहसीलदारों द्वारा तैयार किया जाता है, से संबंधित है, इसी प्रकार पटवारी और कानूनगो के खिलाफ किसानों की शिकायतों को भी इस शाखा द्वारा निपटाया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें सदर कानूनगो शाखा , चरखी दादरी  

जिला राजस्व लेखा शाखा

इस शाखा का कार्य सरकार की वसूली – भू राजस्व, जल-दर और अन्य सरकार के विभागों, बोर्ड, निगम तथा बैंको आदि के बकाया के खातों की देखरेख करना है। इसके अलावा, यह शाखा नजूल भूमि के आबंटन और पट्टे पर देने, जागीर पेंशन और अधिग्रहित परित्यक्त भूमि के निपटान का कार्य करती है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें जिला राजस्व लेखा शाखा , चरखी दादरी  

हेड रजिस्ट्रेशन ब्रांच

यह शाखा रजिस्ट्रार स्तर पर पंजीकरण के काम से संबंधित है और सब -रजिस्ट्रार और संयुक्त सब रजिस्ट्रारों द्वारा किए गए कार्यों की भी जांच करती है। इस शाखा में पंजीकरण का पुराना रिकॉर्ड भी उपलब्ध है। प्रभावित व्यक्ति यदि चाहें तो उनकी प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। यह शाखा ज़मीन के कलेक्टर रेट दर, दस्तावेज़ लेखक लाइसेंस प्रदान करने, स्टांप विक्रेता लाइसेंस और प्रॉपर्टी डीलर लाइसेंस के कार्य से संबद्ध है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें हेड रजिस्ट्रेशन ब्रांच , चरखी दादरी  

बाढ़ राहत शाखा

इस शाखा का मुख्य कार्य बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी करना है। किसी भी संकट के समय, यह शाखा जनता को राहत उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मियों की प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करती है। बाढ़, सूखा, घर ढहने आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों की जानकारी केवल इसी शाखा के माध्यम से सरकार के ध्यान में लाई जाती है तथा पीड़ितों को सरकार की ओर से प्रदान राहत राजस्व अधिकारियों के माध्यम से इसी शाखा की देखरेख में वितरित की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें बाढ़ राहत शाखा , चरखी दादरी  

वर्नाक्यूलर रिकॉर्ड रूम

राजस्व /न्यायिक न्यायालयों द्वारा फैसलाशुदा केसों का न्यायिक और राजस्व रिकॉर्ड का इस शाखा के सहायक जोकि रिकॉर्ड रूम का इंचार्ज होता हैं, द्वारा देखरेख किया जाता है। इस रिकॉर्ड रूम में लगभग 100 वर्षों का रिकॉर्ड रखा गया है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें वर्नाक्यूलर रिकॉर्ड रूम , चरखी दादरी